2925 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली

2925 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली 


IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 2 फरवरी 2023 को सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई पर था. इस दिन गोल्ड का भाव 58,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, इस समय पर गोल्ड का भाव 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. अगर इस हिसाब से देखें तो सोने इस समय 2925 रुपये सस्ता मिल रहा है।

इस समय सोना 2900 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है. फरवरी महीने में सस्ती गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का आपके पास में अच्छा चांस है. आइए चेक करें इस पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में कितनी गिरावट देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 20 फरवरी को सोने का भाव 56,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था. वहीं, 25 फरवरी को सोने के भाव 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था तो इस हिसाब से पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में 630 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत