कुल्लू की पार्वती वैली से पर्यटकों के लापता होने जैसी घटनाओं पर लगेगा अंकुश :एसपी साक्षी वर्मा

कुल्लू की पार्वती वैली से पर्यटकों के लापता होने जैसी घटनाओं पर लगेगा अंकुश :एसपी साक्षी वर्मा

नशा माफिया पर पुलिस कसेगी नकेल 


जिला कुल्लू की पार्वती वैली से पर्यटकों के लापता होने के मामलों को ध्यान में रखते हुए एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कुल्लू के जिला परिषद हाल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पुलिस पर्यटन से जुड़े स्टेक होल्डर, पर्यटन विभाग और संबंधित विभागों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और घाटी आने वाले पर्यटक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

आपको बता दें कि एसपी साक्षी वर्मा ने अभी-अभी कार्यभार संभाला है और उनका कहना है कि पर्यटन नगरी मनाली, मणिकर्ण में बढ़ती जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी पुलिस काम करेगी ताकि सैलानियों को जाम में परेशान न होना पड़े और स्थानीय लोगों के लिए भी जाम परेशानी का सबब न बने। तो वहीं नशा माफिया पर उन्होंने कहा कि पुलिस नशा तस्करी करने वालों की संपत्ति को भी जब्त करें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने नशो की तस्करी से जो संपत्ति कमाई होगी उसे पुलिस सीज करेगी। इस मौके पर एडिशनल एसपी कुल्लू भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक