जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में हर्षोल्लास से मनाया

जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में हर्षोल्लास से मनाया 


 

चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग चम्बा मंडल के अधिशासी अभियंता इंजीनियर जीत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि जीत सिंह ठाकुर ने उपस्थित लोगों को जुकारु उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीते कई दशकों से पांगी घाटी में जुकारू उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में घाटी के लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। 


उन्होंने सभी युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करने का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवा वर्ग इसी प्रकार एकजुट होकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा दे तथा देश व विदेश में पांगी का नाम रोशन करें। इस दौरान पांगी कल्याण संघ चम्बा के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा ने उप्स्थित सभी गणमानयों का आभार भी प्रकट किया। इस दौरान भारी संख्या में पांगी घाटी के लोग भी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम