भारतीय सेना ने छह घंटे में तुर्की में मदद के लिए हॉस्पिटल तैयार किया ,तुर्की के नागरिक मैसेज भेजकर जता रहे आभार

भारतीय सेना ने छह घंटे में तुर्की में मदद के लिए हॉस्पिटल तैयार किया ,तुर्की के नागरिक मैसेज भेजकर जता रहे आभार


भूकंप प्रभावित तुर्किए में ऑपरेशन दोस्त मिशन को पूरा करने वाली रिलीफ टीम को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने शाबाशी दी है।

भारतीय सैन्य प्रमुख मनोज पांडे ने बताया कि मात्र छह घंटे के शॉर्ट नोटिस पर तुर्की में हॉस्पिटल तैयार कर दिया था। आनन-फानन में 30 बेड का हॉस्पिटल खड़ा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि समय के अंदर यह निर्णय लिया गया था। यह फील्ड हॉस्पिटल 14 दिन तक काम करता रहा। इसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की तैनाती की गई थी। सेना प्रमुख ने भारतीय सेना की मेडिकल टीम 60 पैरा फील्ड को सम्मानित किया। यह टीम तुर्की में सहायता प्रदान करने के बाद घर लौटी है।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर तुर्की के नागरिक हमें मैसेज भेजकर आभार जता रहे हैं। तुर्की के मरीजों का कहना है कि भारतीय सेना ऐसे वक्त में उनकी मदद की जब उन्हें वाकई इसकी जरूरत थी।

बता दें कि तुर्की में भीषण भूकंप के बाद हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके बाद भारत ने आनन-फानन में उसके लिए मदद मुहैया कराई थी। इसके लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई थीं। इसमें बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ जवानों की टीम भी तुर्की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की से लौटे एनडीआरएफ के जवानों से सोमवार को मुलाकात की थी और उनकी तारीफ की थी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक