कृषि मंत्री ने नवाज़े हरसर स्कूल के होनहार

जीवन में मेहनत, अनुशासन और विश्वास सबसे महत्वपूर्ण : चंद्र कुमार

कहा.... अच्छी शिक्षा और मेहनत से मिलती है सपनों को ऊँची उड़ान।

शहीद असिस्टेंट कमांडेंट पवन चौधरी को दी श्रद्धांजलि।


कृषि मंत्री ने नवाज़े हरसर स्कूल के होनहार



ज्वाली  : कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का सपना भी साकार होता है। कृषि मंत्री आज मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

     उन्होंने स्कूल प्रबंधन को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों तथा स्कूल प्रबंधन द्वारा वर्षभर के दौरान अर्जित उपलब्धियों को दर्शाने का विशेष अवसर प्राप्त होता है। 

        उन्होंने कहा कि अध्यापक राष्ट्र के निर्माता हैं तथा उनका बच्चों के जीवन को संवारने में विशेष योगदान रहता है। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे लग्न, ईमानदारी और मेहनत से कार्य करें तथा बच्चों में मेहनत, अनुशासन और विश्वास की भावना पैदा करें ताकि वे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। उन्होंने प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों में बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए सभी अध्यापकों को स्कूलों में अनुशासन की उच्च परम्पराओं को बनाने के साथ बच्चों तथा अभिभावकों के भीतर विश्वास की भावना पैदा करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सूचना प्रौद्योगिकी का युग है जिस कारण शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों से अपने आप को अपडेट करने का आह्वान किया ताकि उसका लाभ अध्ययनरत बच्चों को मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन जहां ऐसी प्रतिभाओं को निखारने की जिम्मेदारी अध्यापकों पर है वहीं कमजोर बच्चों की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उनके प्रति सोच बदलकर उन्हें आगे लाने के प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने अध्यापकों से ऐसे बच्चों के लिए स्कूलों में अतिरिक्त समय देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।



       उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से बच्चों की त्रैमासिक स्कूल रिपोर्ट नियमित अभिभावकों को भेजने की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए, ताकि अभिभावकों को बच्चों की स्कूल गतिविधियों का समय-समय पर ब्यौरा मिलता रहे। उन्होंने अभिभावकों तथा अध्यापकों से भी बच्चों की बेहतरी के लिए आपसी तालमेल बढ़ाने की अपील की।

    उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लग्न को अपना साथी बनाएं। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन मे कोई भी ऊँचा मुकाम हासिल करने के साथ अपने परिवार, समाज तथा शिक्षकों द्वारा सिखाए गए नैतिक मूल्यों का अनुसरण जरूर करें। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा इस कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए समाज के सभी वर्गों से आगे आने का आह्वान किया। /p>

    कृषि मंत्री ने इससे पहले, जम्मू -कश्मीर के लद्दाख में हेलीकॉप्टर हादसे में 4 जुलाई, 2000 को शहीद हुए असिस्टेंट कमांडेंट पवन चौधरी की स्मृति में स्कूल परिसर में स्थापित स्मारक में उनकी प्रतिमा पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    

   उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। जबकि स्कूल में चारदीवारी और साइंस ब्लॉक व हाल बनाने के लिए शीघ्र आकलन तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि धन की व्यवस्था की जा सके। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।< p>

   स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर भारती ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

   इससे पहले,स्कूल स्टाफ तथा एसएमसी कमेटी के सदस्यों ने कृषि मंत्री को स्मृति चिन्ह,शाल व टोपी प्रदान कर सम्मानित किया। 


ये रहे मौजूद


एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार बाल कृष्ण शर्मा, बीडीओ विनय चौहान, कृषि उपनिदेशक राहुल कटोच, उपमंडलीय भू-सरंक्षण अधिकारी राकेश पटियाल,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भूषण, एसएचओ ज्वाली सुरिन्द्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विपुल कुमार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवी पठानिया, स्कूल के प्रधानाचार्य कमल किशोर भारती,शहीद पवन चौधरी की माता चंद्र कांता, कांग्रेस नेता मनु शर्मा, शिक्षण संस्थानों के अध्यापक, बच्चे और उनके अभिभावक, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

              

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।