नए कोर्स जल्द ही शुरू होगा जयसिंहपुर कॉलेज में

नए कोर्स जल्द ही शुरू होगा जयसिंहपुर कॉलेज में

कांगड़ा स्थित जयसिंहपुर विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि कंवर दुर्गा चंद कॉलेज जयसिंहपुर में अगले शैक्षणिक सत्र से BCA और BBA की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कहा कि BBA-BCA शुरू होने से इस क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती करने जा रही है, जिससे जयसिंहपुर सहित अन्य कॉलेजों में स्टाफ की कमी दूर होगी। सोमवार को कंवर दुर्गा चंद कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोमा ने कहा कि कॉलेज, नया भवन, साइंस ब्लॉक व कैंटीन सब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनी है। जबकि पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने कॉलेज के लिए कुछ नहीं किया। गोमा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कॉलेज के विकास में जो कमी रही है उसे वो ब्याज सहित पूरी करेंगे।

गोमा ने कॉलेज की मैगजीन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 1 लाख रुपए अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कौंडल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विधायक गोमा ने कॉलेज के मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर SDM संजीव ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल सहित कांग्रेस नेता व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक