कुल्लू के प्रथमिक पाठशाला बड़ागांव में छात्रों व अविभावकों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज़न इंडिया फाउंडेशन ने शिक्षा जागरूकता पर किया कार्यक्रम आयोजित

कुल्लू के प्रथमिक पाठशाला बड़ागांव में छात्रों व अविभावकों के लिए शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


कुल्लू-शिक्षा के बिना मानव जीवन का कोई महत्व नहीं रहता और वर्तमान में स्कूली शिक्षा के साथ साथ शिक्षा जागरूकता भी हर छात्र तथा अभिभावकों को अति आवश्यक है । इसी कड़ी में कुल्लू जिला के प्रथमिक पाठशाला बड़ागांव में छात्रों तथा अविभावकों के लिए एक शिक्षा जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शिक्षा के महत्व को लेकर छात्रों तथा अविवावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया । वहीँ इस अवसर पर कई रंगा रंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। इस अवसर पर विज़न इंडिया फाउंडेशन के कोर कमेटी के सदस्य डॉ चाँद किशोर शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे । छात्रों तथा अविवावकों को सम्बोधित करते हुए डॉ चाँद किशोर शर्मा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण पूर्ण है ये हम सभी जानते हैं और शिक्षा के लिए सही जागरूकता ही हमारे जीवन को सफल बना सकती है । साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ता मोबाइल का उपयोग हमारे लिए वेहद हानिकारक है । और मोबाइल को जितना कम उपयोग करें उतना बेहतर है । वहीं इस अवसर पर विज़न इंडिया फाउंडेशन द्वरा जागरूक अविवावकों तथा छात्रों को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक खेमराज गौत्तम, प्रबंधन निदेशक रोशन शर्मा सहित फाउंडेशन के सदस्य अनुरंजनी गौत्तम, महेंद्र ठाकुर, डोला सिंह, प्रेमा देवी , उर्मिला ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित