गुजरो फेम राज जैरी का नया गाना "गुजरी नंदपुर दी"रिलीज

 गुजरो फेम राज जैरी का नया गाना "गुजरी नंदपुर दी"रिलीज


कांगड़ा जिले के कोटला क्षेत्र और पंचायत नियांगल से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक गुजरो फेम राज जैरी (जरयाल) का एक और गाना गुजरी नंदपुर दी एएस स्टूडियो में रिलीज किया गया। इसमें संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार अजय नेगी ने दिया है और निर्देशन एएस स्टूडियो के मालिक अमन राजपूत और सोनू राजपूत ने किया है। गाने को प्रिंस ठाकुर ने लिखा है तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ब्रेब वरियाम व रजनी गर्ग ने बतौर अदाकारा भूमिका अदा की है। गाने का फिल्माकन एएस स्टूडियो शाहपुर ने भटियात में किया गया हैं। राज जैरी के और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब में मिलियन में काफी दर्शकों ने पसंद किया है। इनमें से गुजरो नाटी, सिमरो, चाकरीओ, कांगड़ी झमाकड़ा, भजन आरतियां दी बेला, सोल्दे द हार, महादेव का साया, चरखा, ड्राइवर बंदे, महादेव का साया,नाज गुरु जी और बहुत सारे गाने हैं।


राज जैरी ने दो पहाड़ी शार्ट फिल्म माया और छलेड़ा में भी अभिनय किया तथा हाल ही में रिलीज हुआ गाना कुकू कोहेला गाना भी लोगों ने काफी पसंद किया है। गाने के रिलीज के मौके पर राज जैरी ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके बहुत से गानों को जनता काफी पसंद कर रही है, इससे पहले भी राज जैरी के कई गाने रिलीज हुए हैं। उन्होंने दर्शकों से ज्यादा से ज्यादा शेयर व लाइक करें।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम