अग्निवीर में भर्ती होने के लिए काँगड़ा और चम्बा जिला के युवाओ के लिए सुनहरा अवसर

अग्निवीर में भर्ती होने के लिए काँगड़ा और चम्बा जिला के युवाओ के लिए सुनहरा अवसर


सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने एक प्रेस कोंफ्रेस के माध्यम से बाताया कि ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 16 मार्च 2023 तक जारी रहेंगे। इस बर भर्ती रैली दो चरण के की जायेगी प्रथम चरण मे ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) और दुसरे चरण मे भर्ती रैली। ऑनलाइन पंजीकरण की विडियो और ऑनलाइन  सामान्य प्रेवेश परीक्षा की विडियो joinindianarmy.nic.in की website पर उपलब्ध हैं जिस उम्मीदारो  को पंजीकरण  करने मे परेशानी आ रहे हैं वो उम्मीदार विडियो के   माध्यम से जानकारी ले सकते हैं अन्यथा हेल्प लाईन नम्बर 7996157222  पर संपर्क कर सकते हैं या तो निजी तौर पर सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर से संपर्क करके अपना समस्या का समाधान करा सकते हैं। कर्नल ने ये भी बताया कि इस बार ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवार द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250/- रुपये का भुगतान किया जाना है। सफलतापूर्वक आवेदन भरने पर उम्मीदवार को वेबसाइट पर एक लिंक के माध्यम से एसबीआई पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा। एसबीआई पोर्टल पर 250/- रुपये के साथ लागू बैंक शुल्क का भुगतान करें। भुगतान इनमें से किसी भी उपलब्ध भुगतान विकल्प के माध्यम से किया जा सकता है। सभी प्रमुख बैंकों के मेस्ट्रो, मास्टर कार्ड, वीज़ा, रुपे कार्ड, क्रेडिट और डेबिट दोनों के माध्यम से भुगतान गेटवे सुविधा या एसबीआई और अन्य बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई (भीम)।  

आई टी आई /डिप्लोमा पास उम्मीदारो के लिए अग्निवीर भर्ती रैली में बोनस अंक नियम और रैली प्रक्रिया में आया बदलाव आया हैं। दसवी पास और दो साल का आई टी आई कोर्स  उम्मीदवारो को 20 अंक, दसवी पास और दो या तीन साल का डिप्लोमा पास उम्मीदारो 30 अंक , 10+2 पास और एक साल का आई टी आई कोर्स  वाले को 30 अंक, 10+2 पास और दो साल का आई टी आई कोर्स  वाले को 40 अंक एवम  10+2 पास  और डिप्लोमा होने पर  50 अंक बोनस दिये जायेंगे। निदेशक ने ये भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह पारदर्शी, स्वचालित और कम्प्यूटरीकृत बायोमेट्रिक आधारित हैं किसी भी दललो के झासे मे न आये।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश