उचित मूल्य की दुकानों के लिए 20 मार्च तक करें आवेदन

उचित मूल्य की दुकानों के लिए 20 मार्च तक करें आवेदन 


जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बायला ग्राम पंचायत बायला विकास खण्ड नालागढ़, ग्राम झीड़ा ग्राम पंचायत मंझोली विकास खण्ड नालागढ़, ग्राम डांगरी ग्राम पंचायत डांगरी विकास खण्ड सोलन, ग्राम शाकली बनिया देवी ग्राम पंचायत कोठी विकास खण्ड कुनिहार, ग्राम जघूनघाट ग्राम पंचायत जघून विकास खण्ड कुनिहार, ग्राम सानन ग्राम पंचायत सानन विकास खण्ड कुनिहार, ग्राम गाही ग्राम पंचायत जाबली विकास खण्ड धर्मपुर तथा ग्राम सतडोल ग्राम पंचायत सतडोल विकास खण्ड कण्डाघाट में नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति/सस्ंथाऐं उपरोक्त स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आॅनलाईन माध्यम से वांछित सूचना व अन्य दस्तावेज़ emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाईट पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा उपरोक्त वैबसाईट पर 20 मार्च 2023 तक अपलोड किए गए आवेदन ही मान्य होगें।

नरेन्द्र धीमान ने बताया कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक होनी चाहिए। आवेदन प्रपत्र के साथ मैट्रिक प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि हो), आय प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग प्रमाण पत्र, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भण्डारण क्षमता, विधवा, एकल नारी, यदि आवेदक बी0पी0एल0/एस0सी0/ओ0बी0सी0/एस0टी0 परिवार से सम्बन्धित प्रमाण पत्र व यदि आवेदक उसी स्थान का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है, तो इस सम्बन्ध में पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां, स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के सांसद व विधायक व स्थानीय निकायों में किसी भी पद पर चयनित न होने सम्बन्धी शपथपत्र अपलोड करना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त प्रमाणपत्रों के आधार पर उचित मूल्य की दुकान आबंटन के लिए मेरिट तैयार की जाएगी। वांछित दस्तावेजों के बिना आवेदन अस्वीकृत/रदद कर दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त स्थानों/ग्राम पंचायतों पर उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए अधिक जानकारी व वांछित औपचारिकताओं के सम्बन्ध में इच्छुक व्यक्ति/सस्ंथाऐं किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय आकर या कार्यालय दूरभाष न0 01792-224114 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम