डै्रगन फू्रट की खेती करने हेतू किसानों को करें प्रेरित - राघव शर्मा

 डै्रगन फू्रट की खेती करने हेतू किसानों को करें प्रेरित - राघव शर्मा

ऊना


: 
जिला में किसानों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए डै्रगन फू्रट की खेती को वैकल्पिक व्यावसाय के रूप में अपनाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों के 43 किसानों द्वारा डै्रगन फू्रट की जा रही है तथा 1.72 हैक्टेयर भूमि पर 3,784 डै्रन फू्रट के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डै्रगन फू्रट के आगामी पौधा रोपण मौसम में हरोली, अंब, ऊना तथा गगरेट में भी डै्रगन फू्रट की खेती के लिए किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में लगाए गए डै्रगन फू्रट के बगीचों का भ्रमण कर पौधों की कामयाबी तथा किसानों की फीड बैक लें ताकि अन्य स्थानों पर डै्रगन फू्रट की खेती के संबंध में बेहतर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से डै्रगन फू्रट उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को डै्रगन खेती बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें तथा मनरेगा के माध्यम से किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए अनुमोदन हेतू प्रस्ताव भेजें। उन्होंने उपनिदेशक उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश