पीएनडीटी एडवाइजरी समिति की बैठक आयोजित


पीएनडीटी एडवाइजरी समिति की बैठक आयोजित
नाहन : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक की अध्यक्षता में आज गुरूवार को नाहन में पीसी एण्ड पीएनडीटी (गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक विनियम तथा दुरूपयोग अधिनियम) एडवाईजारी समिति की बैठक का आयोजन गया। इस बैठक में जिला न्यायवदी चंपा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा निसार अहमद, डा. यशवंत सिंह परमार अस्पताल के अधीक्षक डा बलराम, उप-अधीक्षक डा सुनील कक्कड, रेडियोलाजिस्ट डा रोबिन उपस्थ्ति रहे।
  डा. अजय पाठक ने बताया कि बैठक में सदयों द्वारा जिला के कुल लिंग अनुपात पर चर्चा की गई जिसमे सबसे कम लिंग अनुपात खंड संगडाह में पाया गया जिसे सुधारने हेतु प्रयास करने पर चर्चा हुई। बैठक में पीसी एण्ड पीएनडीटी सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।  
  उन्होंने कहा कि लिंग अनुपात ठीक करने के लिए “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” के अंतर्गत फ्रंटलाईन कार्यकर्ता जैसे कि आशा और आगंवाड़ी वर्कर को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया गया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले अस्पतालों में यदि गलत प्रक्टिस संज्ञान में आती हैं, तो जुर्माने का प्रावधान है जिसमें 3 साल से लेकर 5 साल तक की सजा तथा दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है।
  रेडियोलाजिस्ट रोबिन ने यह भी बताया की गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड केवल चिकित्सीय परामर्श पर ही करवाना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक