नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन


ऊना, 30 जनवरी - राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्चुअली आयोजित इस प्रतियोगिता में ऊना तथा बिलासपुर जिलों के 20 प्रतिभागियों ने खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सोशल मीडिया के विषय में विस्तृत विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में ऊना जिला के 13 तथा बिलासपुर जिला के 7 प्रतिभागी शामिल थे।

आयोजन में उपायुक्त राघव शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए। उपायुक्त ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों द्वारा युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ-साथ युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है तथा इसकी सहायता से युवा पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों से निपटने में खुद को सक्षम बनाती है। इस अवसर पर सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला से वैश्णवी शर्मा ने प्रथम तथा अंकुश शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि उना जिला से दामिनी चैधरी ने प्रथम तथा जगदीप सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया है सभी विजेता प्रतिभागी 7 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 युवाओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता राष्ट्रीय युवा सांसद 2023 में भी भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा संसद 2023 में पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को क्रमष तीन लाख, दो लाख तथा एक लाख रुपए का इनाम मिलेगा तथा उन्हें संसद भवन में बैठने का मौका भी मिलेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश