सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल-उपायुक्त

 सिरमौर के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल-उपायुक्त


नाहन, 30 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सिमौर जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नाहन, पच्छाद, पांवटा, रेणुका और शिलाई में एक-एक स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भूमि का चयन किया जा रहा है।

आर.के. गौतम ने सोमवार को नाहन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए आयोजित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार 50 बीघा भूमि पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल परिसर की स्थापना की जानी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि को अंतिम रूप प्रदान कर मामला प्रस्तुत करें ताकि आगामी कार्रवाई के लिए मामला सरकार को भेजा जा सके।  

आर.के. गौतम ने कहा कि इस आर्ट ऑफ एक्सलेंस डे बोर्डिंग स्कूल में पहली कक्षा से 12 कक्षा तक करीब 500 विद्यार्थियो की शिक्षा के साथ-साथ, खेलकूद, बौद्विक व शारीरिक विकास सम्बन्धित गतिविधयां भी उपलब्ध रहेंगी जिससे विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक सम्बन्धी जानकारी भी प्राप्त होगी।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के प्रस्तावित स्थलों के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले सभी स्कूलों की सूची और विद्यार्थियों की संख्या तैयार करें ताकि इन स्कूलों का कलस्टर बनाकर इन्हें डे बोर्डिंग स्कूलों में समायोजित किया जा सके।

अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक कर्म चंद, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गुरजीवन सिंह, सम्बन्धित एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग