सोलर लाइट खरीद की होगी जांच : आशीष बुटेल

सोलर लाइट खरीद की होगी जांच : आशीष बुटेल

पालमपुर को आदर्श नगर निगम बनाया जायेगा

सोलर लाइट की डेमो पिक 

पालमपुर : मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक पालमपुर आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के पार्षदों के साथ बैठक की। निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद राज कुमार, सोना सूद, दिलबाग सिंह, शशि डिंपल, गोपाल चंद्र नाग, संजय राठौर, इंदु ठाकुर, निशा राज, नीलम मलिक, संतोष अकेला निशा देवी, विनय कुमार और मोनिका शर्मा सहित नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एस एम सैनी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

    आशीष ने कहा कि पालमपुर नगर निगम को प्रदेश में आदर्श निगम बनाने की दिशा में प्रयास किये जायेंगे और तमाम तरह की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी 15 वार्डों में ओपन जिम स्थापित किये जायेंगे ताकि युवाओं को व्यायाम इत्यादि की सुविधा प्राप्त हो।  

       सीपीएस ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों के लिए लोगों की मांग के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने का आग्रह किया ताकि लोगों को इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने निगम क्षेत्र में बेहतर शौचालय, पार्किंग, सड़क सुविधाएं, पार्क और खेल मैदान इत्यादि बनाने के लिये कार्य योजना बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिये धन की कोई कमी नहीं है और सरकार का विकास कार्यों के लिये पूर्ण सहयोग उपलब्ध करवाया जायेगा। /p>

    उन्होंने कहा कि पूर्व में निगम क्षेत्र में लगी सभी सोलर लाइटों की खरीद के जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी को निगम क्षेत्र लगी खराब लाइटें तुरंत ठीक करने अथवा बदलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी भी कार्य की गुणवत्ता से किसी रूप में समझौता नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक