2 करोड़ की रिश्वत मामले में एसपी दिव्या मित्तल को एसीजीएम कोर्ट में किया पेश

 2


करोड़ की रिश्वत मामले में एसपी दिव्या मित्तल को एसीजीएम कोर्ट में किया पेश


फार्मा दवा कंपनी के मालिक से 2 करोड़ की रिश्वत मामले में  निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को एसीजीएम कोर्ट में पेश किया 

दिव्या मित्तल जैसी आवाज वाले कई ऑडियो क्लिप्स एसीबी के पास मौजूद हैं, जिसमें रिश्वत प्रकरण को लेकर बातचीत की जा रही है. ऐसे में इन सभी आवाजों को लेकर जांच की जानी है. इसे लेकर आज न्यायालय में वॉइस चप्पल जांच की मांग की गई है।

एसीबी जयपुर द्वारा 16 जनवरी को रिश्वत की सूचना मिलने पर पांच स्थानों पर दबिश देते हुए एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया गया और उनके पास मिले दस्तावेज के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लैपटॉप मोबाइल भी जप्त किए गए, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें 3 फरवरी तक जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं. 


इसी बीच ऐसी भी द्वारा इस मामले की तफ्तीश की जा रही थी, जहां ऐसी भी जयपुर द्वारा वॉइस सैंपल की जांच को लेकर न्यायालय में 20 जनवरी को प्रार्थना पत्र लगाया गया, जिसके बाद एसी जीएम एक न्यायालय में दिव्या मित्तल को पेश किया गया, जिसकी जानकारी मिलने पर उनके वकील प्रीतम सिंह सोनी भी पहुंचे और उन्होंने इस मामले को लेकर अपनी बहस की और वहीं सैंपल क्यों और किस वजह से लिया जा रहा है. इसको लेकर समय देने की मांग की गई, जिसके बाद इस मामले में अग्रिम सुनवाई 2 फरवरी को रखी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक