खण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

खण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित


महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गठित खण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

गौरव महाजन ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कसौली उपमण्डल में वर्तमान में चल रहे आंगनबाडी केन्द्र जो निजी भवन में चल रहे है उनको सामुदायिक भवनों में स्थानानतरित करने बारे आवश्यक कदम उठाएं।

गौरव महाजन ने कहा कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गर 226 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 5207 बच्चों व 1624 माताओं को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 262 बच्चों को 12 लाख 70 हजार 100 रुपये वितरित किए गए है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 10 लाभार्थियों को पांच लाख 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है।


उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह के तहत एक लाभार्थी को पांच लाख 10 हजार रुपये की राशि दी गई है। मदर टेरेसा योजना के तहत 125 बच्चों को पांच लाख 75 हजार 295 रुपये प्रदान किए गए है तथा शगुन योजना के तहत 51 लाभार्थियों को 51 लाख 81 हजार रुपये की राशि वितरित की गई है।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान वीना गुप्ता, उप प्रधान अजय गरचा, विकास खंड धर्मपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी एन.आर.नेगी, खंड स्तरीय अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक