अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार,02 देसी कट्टे व 02 जिन्दा रौन्द बरामद

अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के तीन आरोपी गिरफ्तार,02 देसी कट्टे व 02 जिन्दा रौन्द बरामद 


कुरुक्षेत्र : अंकित शर्मा / जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो की धर-पकड तेज करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा Criminal investigation -2 की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में जितेन्द्र पुत्र सतीश, शशी कपूर पुत्र जगमोहन सिंह वासीयान मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 02 देसी कट्टे व 02 जिन्दा रौन्द बरामद करने में सफलता हासिल की।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि  29 जनवरी 2023 को अपराध अन्वेषण शाखा(Criminal investigation)-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्ग निर्देश मे हवलदार जगदीप सिंह, रामकुमार, दलबीर सिंह, उप निरिक्षक रमेश कुमार व गाडी चालक सिपाही गुरमेज सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में टी-प्वांईट अनाज मण्डी बराड़ा रोड़ शाहबाद पर मौजूद थी । उसी समय पुलिस टीम को सामने दो व्यक्ति खड़े हुए दिखाई दिए जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम तेज-तेज कदमो से अनाजमण्डी शाहबाद की तरफ चलने लगे । जिनको पुलिस टीम ने चोरी का सामान व नाजायज असला होने के शक के आधार पर काबू किया । पुलिस टीम के नामपता पूछने उन्होंने अपना नाम जितेन्द्र पुत्र सतीश व शशी कपूर पुत्र जगमोहन सिंह वासीयान आदर्श नगर थाना सिविल लाईन जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बतलाया । जिनकी बारी-बारी से तलाशी लेने पर जितेन्द्र पुत्र सतीश के कब्जे से 01 देसी कट्टा व 01 जिन्दा रौंद बरामद हुआ, इसी प्रकार शशी कपूर पुत्र जगमोहन सिंह की तलाशी से 01 देसी कट्टा व 01 जिन्दा रौन्द बरामद हुआ । आरोपियों के खिलाफ थाना शाहबाद में आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोपी को भी किया गिरफ्तार ।

 जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के बताया कि टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए मामले के आरोपी जितेन्द्र पुत्र सतीश, शशी कपूर पुत्र जगमोहन सिंह वासीयान आदर्श नगर थाना सिविल लाईन जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में दलीप कुमार पुत्र कृष्ण वासी आदर्श कालोनी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया । आरोपी से 500 रुपये बरामद किए गए ।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी है छीनाझपटी के मामले दर्ज ।

जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा(Criminal investigation)-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के बताया कि आरोपी शशी कपूर के खिलाफ पहले भी छीनाझपटी के कई मामले दर्ज है । निरीक्षक ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी शशी कपूर ने माह जून 2022 में आरोपी जितेन्द्र व दलीप कुमार के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र रोड पेहवा पर एक मोटरसाईकिल सवार के साथ मारपीट करके उससे पैसो का बैग छीना था । माह नवम्बर 2022 में आरोपी शशी ने आरोपी जितेन्द्र व दलीप कुमार के साथ मिलकर जगाधरी जिला यमुनानगर में एक स्कूटी की डिगी से पैसे चोरी किए थे । दिनांक 17 जनवरी 2023 को आरोपी शशी कपूर ने आरोपी जितेन्द्र व दलीप कुमार के साथ मिलकर अनाज मंडी गेट लाडवा के पास मोटरसाईकिल सवार एक आदमी व औऱत से पैसो का बैग छीना था । दिनांक 18 जनवरी 2023 को आरोपी शशी कपूर ने आरोपी जितेन्द्र व दलीप कुमार के साथ मिलकर डेराबसी पंजाब से मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियों से पैसो का बैग छीनकर फरार हो गए थे । आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश किया गया ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश