22 वर्षीय महिला ने गोशाला में दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त

 22 वर्षीय महिला ने गोशाला में दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त



परिजनों ने उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने किया महिला को मृत घोषित,मायकेवालों ने जड़े आरोप ससुराल पक्ष पर कहां करती थी तंग सास,मायका पक्ष से माता-पिता समेत दर्जनों महिलाओं ने बेटी के लिए न्याय की गुहार


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी के बल्ह के पैड़ी गांव की 22 वर्षीय महिला अनीता पत्नी विशाल कुमार गांव और डाकघर पैड़ी, तहसील बल्ह ने बुधवार सुबह घर के पास गोशाला में दुपट्टे से फंदा लगा लिया था। परिवारजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायकेवालों के आरोप के बाद पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पति और सास को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

मायकेवालों ने कहा कि अनीता का पति और सास उसे तंग करते थे। अनीता की मां दया देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसकी सास, बहू और उसका पति उसे बार-बार तंग करते थे। मां ने बताया कि कुछ समय पहले ससुराल वालों पर पुलिस में शिकायत की गई थी तब समझौता हो गया था। इस बारे में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। 

तो वहीं मायका पक्ष से पंचायत तरनोह की प्रधान अनामिका ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला की बेटी अनीता ने आत्महत्या कर ली है तो उसके माता पिता के साथ 30-40 महिलाएं नेरचौक अस्पताल पहुंचीं। सभी का मानना है कि लड़की की हत्या हुई है, वह आत्महत्या नहीं कर सकती। नर्मदा देवी, उमा, नीलम, माया, प्रोमिला, अंजना, बाला, कुसुम, मीनाक्षी, इंदिरा, यशोदा, तेजा और सावित्री आदि ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को इंसाफ दिलाया जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक