विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मोबाइल हेल्थ वैन को दिखाई हरी झंडी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मोबाइल हेल्थ वैन को दिखाई हरी झंडी

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है मोबाइल हेल्थ वैन 

 किए जा सकेंगे रूटीन के सभी टेस्ट  

दूरदराज के क्षेत्रों में कारगर होगी सिद्ध 

चंबा : जतेन्द खन्ना 


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित की जाने वाली मोबाइल हेल्थ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

ज़िला की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप मोबाइल हैल्थ वैन को दूरदराज के क्षेत्रों में उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत कारगर बताते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने संबंधित अधिकारियों को इस मोबाइल हेल्थ वैन का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया। 

मोबाइल हेल्थ वैन को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा परिसर के समीप से लोगों की स्वास्थ्य जांच से शुरुआत को रवाना किया गया। 

गौरतलब है कि मोबाइल हेल्थ वैन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, रेफ्रीजरेटर, इलैक्ट्रिक कूलर, माईनर सर्जरी उपकरण, ईसीजी मशीन, स्टेलाईजर, पल्स ऑक्सीमीटर, ड्रेसिंग मटेरियल, इग्जामिनेशन काउच, बॉक्स, स्प्लिंट, इंटरकॉम , बायो मेडिकल वेस्ट डस्टबिन,ऑटोक्लेव, कोल्ड चेनइत्यादि सुविधाएं शामिल हैं

 इसके माध्यम से रूटीन के सभी टेस्ट किए जा सकेंगे । इसके साथ अलग से चिकित्सक और सहयोगी कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था भी है । इसके साथ साइड स्क्रीन कैनोपी लगाई गई है । ये दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सक और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न टेस्ट के लिए नमूने एकत्रित में सुविधा प्रदान करेगी । इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैय्यर, 

उपायुक्त डीसी राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल शर्मा , सचिव रेड क्रॉस नीना सहगल उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक