सोलर लाइटों से जगमगाएगा ऊना जिला का रामपुर-हरोली पुल

 सोलर लाइटों से जगमगाएगा ऊना जिला का रामपुर-हरोली पुल


सोलह लाख रुपए से लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई जा रही 82 सोलर लाइटें

जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे रामपुर-हरोली पुल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 16 लाख रुपए की लागत से 82 सोलर लाइटें स्थापित की जा रही हैं जिसका कार्य प्रगति पर है। सोलर लाइटों स्थापित होने संबंधी कार्य का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर-हरोली पुल का दौरा कर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें स्थापित होने से इस पुल पर से रात्रि के समय आवाजाही करने वाले लोगों के लिए सुविधा होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, कल्याण व गरीब सेवा प्रदेश सरकार का प्रमुख एजेंडा है तथा इसी के अनुरूप प्रदेश सरकार निरंतर जनहित निर्णय ले रही है। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है तथा वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही इस दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पडोगा से त्यूड़ी के मध्य भी एक बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। स्वां नदी पर बनने वाले इस पुल से न केवल हरोली विधानसभा क्षेत्रवासियों की ऊना जिला के अन्य हिस्सों में आवाजाही आसान होगी बल्कि गगरेट, होशियारपुर तथा जालंधर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक सड़क मार्ग भी बनेगा। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान, ऊना जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा व जिला महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक