विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया वन संग्रहालय शुभारंभ

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया वन संग्रहालय शुभारंभ

तितलियों की 57 प्रजातियों के छायाचित्र संग्रहालय में उपलब्ध

वन्य जीवों का पर्यावरण संरक्षण में विशेष महत्त्व

शोधार्थियों और पर्यटकों को उपलब्ध होगी स्थानीय जैव विविधता की जानकार

चंबा : जितेन्द खन्ना 

वि


धानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज वन विभाग के वन परिक्षेत्र भटियात में वन संग्रहालय का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जैव विविधता व वन्य जीवों का पर्यावरण संरक्षण में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा की वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वन परिक्षेत्र भटियात की सीमा के तहत लगभग 120 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं। यह हर्ष की बात है कि वन परिक्षेत्र भटियात द्वारा 57 प्रजातियों की खोज कर ली है।

उन्होंने कहा कि संग्रहालय में रखी गई तितलियों की विभिन्न प्रजातियों की फोटो शोधार्थियों के साथ पर्यटकों को भी स्थानीय जैव विविधता की जानकारी उपलब्ध करवाएगी। इस तरह की गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आय में वृद्धि भी होगी।


इससे पहले वन मंडल अधिकारी डलहौजी कमल भारती ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए बताया कि वन संग्रहालय में खोजी गई तितलियों की सभी 57 प्रजातियों के छायाचित्रों का संकलन किया गया है । उन्होंने कहा कि इनमें से एक तितली ऐसी है जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची- 1 में शामिल है। खोजी गई तितलियों के नामों का पता लगाने के लिए जीव विशेषज्ञ लविस गिलानी की अहम भूमिका रही है।

सहायक वन अरण्यपाल डलहौजी रवि गुलेरिया ने विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर एसडीएम भटियात सुनील कैंथ, प्रधान ग्राम पंचायत छलाड़ा, सिहुंता व धुलारा और मलाड़ा के निवासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक