भरमाड़-रैहन मार्ग पर कंदोर के समीप मोटरसाइकिल स्किड होने के कारण युवक की हुई मौत

भरमाड़-रैहन मार्ग पर कंदोर के समीप मोटरसाइकिल स्किड होने के कारण युवक की हुई मौत 


 फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /

पुलिस थाना फतेहपुर  के अंतर्गत भरमाड़-रैहन मार्ग पर कंदोर के समीप मोटरसाइकिल स्किड होने के कारण युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अंकित कुमार (21) पुत्र हरबंस सिंह निवासी भलूँ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार अंकित कुमार अपने मोटरसाइकिल (एचपी 38डी-3939) को लेकर रैहन की ओर जा रहा था कि कंदोर के पास उसकी मोटरसाइकिल स्किड होकर पेड़ के साथ टकरा गई। घायल युवक को लोगों ने उठाया और उसे रैहन  अस्पताल ले गए लेकिन असपताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक अंकित कुमार के पिता हरबंस कुमार मोची की दुकान करते हैं और माता शांता देवी आंगनबाड़ी में कार्यरत है। फतेहपुर  पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक