जन जन ने है ठाना साल 2025 तक भारत को टीबी मुक्त है करना

 जन जन ने है ठाना साल 2025 तक भारत को टीबी मुक्त है करना


स्मार्ट के सहयोग से चल रहे द टीबी चैलेंज कार्यक्रम के तहत आज निर्मल ग्राम पंचायत शामती, सोलन में टी बी जागरूकता को लेकर मासिक इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान श्रीमती लता ने की। उन्होंने बताया अगर 2025 तक भारत देश को टी बी मुक्त करना है तो हम सब का जागरूक होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि अगर किसी में टी बी के लक्षण दिखे तो तुरंत अपने बलगम की जांच करवानी चाहिए। एकीकृत बाल विकास योजना सोलन से सुपरवाइजर श्रीमती भूमिका जग्गी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने बताया की टी बी सबसे ज्यादा हमारे फेफड़ों को प्रभावित करता है। जागरूकता के अभाव में ये बीमारी अपने पैर पसार लेती है इसलिए हम सबको जागरूक रहना जरूरी है। टीबी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए उन्होंने स्मार्ट और सोलन रेडियो 90.4FM का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव सुनील कौशिक, उपप्रधान राकेश मेहता बीडीसी मेम्बर अंजना देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा शर्मा, हेमलता और सहायक विद्या देवी जोगिंद्रा कॉपरेटिव बैंक के सेल्स एक्सक्यूटिव अनूप और वार्ड मेंबर्स  शकुंतला देवी,मनोज, और कमलेश शर्मा, चुन्नी लाल व ललिता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक