एनपीएसईए चुवाड़ी ने पुरानी पेंशन बहाल होने पर कुलदीप पठानिया को सम्मानित करते हुए CM सुखविंदर सिंह सुखू का आभार व्यक्त किया

एनपीएसईए चुवाड़ी ने पुरानी पेंशन बहाल होने पर कुलदीप पठानिया को सम्मानित करते हुए CM सुखविंदर सिंह सुखू का आभार व्यक्त किया 


चंबा: जितेन्द्र खन्ना /  एनपीएसईए खंड चुवाड़ी ने पुरानी पेंशन बहाल होने पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार कुलदीप सिंह पठानिया को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में सम्मानित किया। सर्वप्रथम माननीय अध्यक्ष को शाल व टोपी से सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष महोदय को तलवार व चम्बा थाल देकर माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय के माध्यम से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार का धन्यवाद और अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष महोदय को 50 किलो के फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया। एनपीएसइए कर्मचारियों में ओपीएस बहाली पर खुशी की लहर है। सभी कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का आभार व्यक्त किया है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को कई सालों से कर्मचारी उठा रहे थे। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले ये वायदा किया था कि वह पुरानी पेंशन पहली कैबिनेट में लागू करेंगे। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने वादे के अनुसार पहली कैबिनेट में ही पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को कांगड़ा में हो रहे राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भी भाग लेंगे। इस मौके पर एनपीएसईए खड चुवाड़ी के सभी सदस्य के साथ जिला स्तरीय टीम सुनील जरयाल, अमित, उत्तम, अर्जुन उपस्थित रहे । खंड चुवाड़ी के महासचिव गगन सिंह बीआरसीसी राज कुमार ठाकुर, राकेश कुमार, जगभुषण, हसं राज, नीरज, सुभाष, गौरव, संजय, अमन, सुरेन्द्र, अशोक, नरेश, करण, राजीव, महेश, अनुपम इत्यादि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक