बंदरोल मे इंडोर खेल स्टेडियम व अन्य मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य में तेज़ी लाने को कहा डीसी ने

 बंदरोल मे इंडोर खेल स्टेडियम व अन्य मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य में तेज़ी लाने को कहा डीसी ने



उपायुक्त ने अधिकारियों को मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत बंदरोल मे इंडोर खेल स्टेडियम व अन्य मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बंधित कार्य में तेज़ी लाने को कहा 

उन्होने कहा कि  इस कार्य के लिए शीघ्रभूमि चयनित की जाए।  उन्होनें कहा कि इंडोर स्टेडियम 10 बीघा भूमि पर निर्मित किया जाएगा जिसमें बैडमिंटन , बॉक्सिंग, बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल तथा टेबल टेनिस खेलने की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ।

उपायुक्त ने युवा सेवाएं एवं अटल बिहारी वाजपेई खेल एवम पर्वतारोहण संस्थान को मनाली विधानसभा के तहत सोलंग नाला में आइस स्केटिंग रिंक स्थापित करने संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर स्केटिंग रिंक स्थापित करने से शीतकालीन खेलों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। जिससे यहां आने वाले पर्यटक वर्ष भर आइस स्केटिंग का आनंद उठा सकेंगे तथा विभिन्न प्रकार की राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित  की जा सकेगी।

उपायुक्त ने सोलांग घाटी में वे साईड सुविधाएं सृजित करने के निर्देश दिए ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने उन्होंने डोबी  तथा पीज़ से ढालपुर पैराग्लाइडिंग आरंभ करने संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पर्यटन विभाग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

बैठक में सहायक आयुक्त (लीव रिज़र्व) दीप्ति चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा,डीआरडीओ जयवंती, डीएफओ कुल्लू एंजेल चौहान, युवा सेवाए एवम खेल विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक