धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में अमीर खान की बेटी ने अपनाया सनातन

धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में अमीर खान की बेटी ने अपनाया सनातन 


बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री बाला जी के भक्त खूब सुर्खियों में है गुरू जी नित्य प्रतिदिन नए नए चमत्कारों से सबको हैरत में डाल रहें हैं और सनातन का झंडा गाड़ रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार को दिव्य दरबार लगाकर मीडिया के सामने कई श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान किया।शनिवार को बिलासपुर की एक महिला ने हिंदू धर्म अपनाया और आज उनका नामकरण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला का नाम सुल्ताना है और उनका हिंदुत्व अपनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वायरल वीडिया में सुल्ताना ने धीरेंद्र शास्त्री के मंच से वहां बैठे सभी श्रद्धालुओं के सामने बताया कि मैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। मेरे घर में तीन भाई बहन और माता पिता हैं। मेरे पिता का नाम आमिर खान है और माता का नाम सरवरी बेगम है। मैं मूर्ति पूजा करती हूं भगवान बजरंगबली, शंकर भगवान और श्री राम की पूजा करती हूं इसलिए मेरे घर वालों ने मुझे त्याग दिया है। मेरे घर वाले कहते हैं कि मुस्लिम के नाम पर कलंक है, तू मरेगी तो जहन्नुम में जाएगी।सुल्ताना से जब पूछा गया कि आप हिंदू धर्म में क्यों आना चाहती हो तो उन्होंने बताया कि मेरा मन बोलता है कि हिंदू धर्म से अच्छा धर्म कोई हो ही नहीं सकता। क्यों कि हिंदू धर्म संस्कार और सभ्यता वाला धर्म है, इसमें भाई बहनों में शादियां नहीं होती। इसमें तलाक, तलाक, तलाक बोलकर औरतों की जिंदगी बर्बाद नहीं होती। हिंदू धर्म में एक बार शादी हो जाए तो सिंदूर, मंगलसूत्र का महत्व होता है।बता दें कि नागपुर के एक शख्स के आरोपों का जवाब देते हुए कल धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया के सामने दिव्य दरबार लगाया और यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से ही पंडाल से किसी भी व्यक्ति को भेजने के लिए कहा। फिर जब एक महिला मंच पर पहुंची तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बिना कुछ पूछे ही उनकी पूरी कुंडली बता दी थी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक