फतेहपुर सरकारी वायदे पूरे न होते देख शहीद के परिवार ने खुद के पैसों से बनवा डाला शहीद के नाम का गेट

फतेहपुर सरकारी वायदे पूरे न होते देख शहीद के परिवार ने खुद के पैसों से बनवा डाला शहीद के नाम का गेट 


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /  2019 में रजोरी के पुंछ में शहीद हुए उपरली सिहाल के सपन चौधरीं के परिजनों ने सरकारी वायदों को पूरा न होते देख आखिरकार 24 जनवरी 2023 को शहीद सपन चौधरीं की यादगार में खुद लाखों रु खर्च कर शहीद के नाम का गेट बनवा मिसाल पेश कर दी ।
सनद रहे गत 3 जनवरी 2019 को उपमण्डल फतेहपुर की पँचायत मनोह सिहाल के गाँव उपरली सिहाल का सपन चौधरी भरी जवानी में रजोरी के पुंछ में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर शहीद हो गया था ।
परिजन शहीद की याद को तरोताजा रखने के लिए शहीद के नाम का गेट बनवाने के लिए लगभग चार साल तक सरकार व प्रशासन से गुहार लगाते रहे ।
लेकिन इतना समय बीतने उपरांत भी सरकार व प्रशासन की तरफ से शहीद के नाम का गेट न बनवा  पाने पर आखिरकार परिवार वालों ने खुद के पैसों से गेट बनवाने का प्रण लिया और 24 जनवरी को गेट बनवाकर उस पर शहीद की प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया ।
इस पर जानकारी देते हुए शहीद सपन चौधरी के पिता बीर सिंह ने बताया गेट के साथ ही प्रतिमा बनबाने पर लगभग चार लाख रु का खर्च हुआ है ।
बताया गेट व प्रतिमा उन्होंने अपने जवान बेटे की शहादत को यादगार बनाने के लिये खुद के पैसों से बनबाये हैं ।
उन्होंने कहा सरकार ब प्रशासन से शहीद के नाम का  गेट बनबाने की कई बार गुहार लगाई गई ।
लेकिन हर बार बजट न होने का हवाला दिया जाता रहा ।
जिसके चलते हमने खुद के पैसों से गेट बनबाकर उस पर प्रतिमा का अनाबरण किया है ।
सनद रहे शहीद सपन चौधरी की शहादत के वक्त उसका छोटा लड़का लगभग एक साल का था । वही शहीद अपने पीछे पत्नी ललिता देबी ब दो लड़के नमिश चौधरीं व सार्थिक चौधरी छोड़ गया था ।
वहीं शहीद की माता स्वर्णा रानी आज भी अपने जबान बेटे की शहादत पर आंसू बहाती रहती है ।
News :https://www.himachalmedia.co

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक