सिरमौर : 80 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु 4 फरवरी को रोजगार कार्यालय नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू

सिरमौर : 80 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु 4 फरवरी को रोजगार कार्यालय नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू 


नाहन : जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज निक्सी लेबोरेटरी तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर, काला आम जिला सिरमौर द्वारा 80 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मैसर्ज निक्सी लैबोरेटरी को आठवीं से 12वीं कक्षा और आईटीआई पास तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर कंपनी को 12वीं पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 10,500 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया जएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।

कार्यालय जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन, हि0प्र0

01702-225024

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक