चंबा विजिलेंस टीम ने छापेमारी के दौरान सरकारी राशन से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की

चंबा विजिलेंस टीम ने छापेमारी के दौरान सरकारी राशन से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  विजिलेंस विभाग चम्बा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान सरकारी राशन से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात विजिलेंस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक सिविल सप्लाई के गोदाम से राशन उठाकर एफसीआई के बालू स्थित गोदाम की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में पहुंचकर ट्रक का पीछा किया जोकि एफसीआई के गोदाम में दबोच लिया गया। जब ट्रक चालक से राशन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। पूछताछ करने पर टीम ने पाया कि ट्रक में पठानकोट से एफसीआई बालू के गोदाम के लिए राशन लाया गया था जोकि पठानकोट में ही कहीं बेच दिया गया। इसके बाद ट्रक चालक ने सिविल सप्लाई के गोदाम से 200 बोरी राशन उठाकर एफसीआई के गोदाम में पहुंचा दिया। इसके उपरांत विजिलेंस की टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में दबिश देकर स्टॉक से संबंधित दस्तावेज खंगाले। साथ ही गोदाम को भी सील किया। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस चम्बा अभिमन्यू वर्मा ने कहा कि आरोपी चालक विकास कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े हर एक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक