बैजनाथ का चहुमुखी विकास ही प्राथमिकता : किशोरी लाल

 बैजनाथ का चहुमुखी विकास ही प्राथमिकता : किशोरी लाल


 पंचायत प्रतिनिधियों से साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान

बैजनाथ, 31 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय बैजनाथ के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

      बैठक में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंचायत प्रतिनिधियों, ज़िला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया। इस अवसर पर सीपीएस को पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत समिति सदस्यों ने सम्मानित किया।

     किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ के चहुंमुखी विकास के लिए सभी चुने हुए प्रतिनिधि एक साथ मिलकर कार्य करेंगे और विकास को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ आम आदमी को प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कचरा निष्पादन समाज के सामने सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि कूड़े के निष्पादन के लिए पंचायतों से कार्ययोजना बनाने की अपील की।

      इस अवसर पर बीडीओ हिमांशी शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल ,युथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमुना गोयल,जिला परिषद सदस्य,बीडीसी अध्यक्ष राधा कपूर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान तथा उपप्रधान,पंचायत सचिव,समिति सदस्य,ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक