ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

 ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी 

चंबा: जतेन्द्र खन्ना/



क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यवाहक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 20 फरवरी को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 23 फरवरी को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2 फरवरी को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 1 फरवरी को आरएलए चुवाड़ी, 22 फरवरी को आरएलए तीसा और 24 फरवरी को सलूणी के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 21 फरवरी को चम्बा, 2 फरवरी को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 1 फरवरी को चुवाड़ी में की जाएगी। यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते इस शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क अवश्य करें।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक