बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर दें पूरा ध्यान - केवल सिंह पठानिया

 बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर दें पूरा ध्यान - केवल सिंह पठानिया

शा


हपुर :
शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रैत में आयोजित कार्यक्रम में सभी अभिभावकों से बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर पूरा ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने लड़कियों को समर्थन और समान अवसर प्रदान करने की बात करते हुए उनकी शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इससे पहले विधायक ने रैत में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में पौधा लगा कर राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

  कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने योगासन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विधायक ने सभी बच्चों को अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चियों को उनके अधिकारों को लेकर शिक्षित करना है। ये दिवस उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता लाने में सहायक है।

उन्होंने कहा कि समाज से बेटी-बेटे के भेद को समाप्त करने में हर वर्ग को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित अपराध और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक की समस्याओं का समाधान जन जागरूकता से संभव है।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत सन्तोष कुमारी ने विभाग की विविध गतिविधियों का ब्योरा दिया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर सुशील कुमार और अंजू लता, जिला परिषद सदस्य मधुवाला तथा नीना ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रुमा ठाकुर, ब्लॉक् कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता सैनी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रितिका शर्मा, पूर्व महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, नम्रता चम्बयाल, रीना पठानिया, सुमन देवी, जानवी महाजन, वार्ड सदस्य कुसम लता शिवानी शर्मा, उर्मिला राणा, रश्मा देवी, पंचायत समिति सदस्य भारती प्रधान दरगेला पंचायत उषा देवी, प्रधान वसनूर पंचायत संजू देवी, प्रधान पंचायत रच्छ यालु, अशवनी चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वलौकिया, नमिता मेहरा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हैल्पर, सुपरवाईजर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक