राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा की अध्यक्षता में दरबार हॉल चंबा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा की अध्यक्षता में दरबार हॉल चंबा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

चंबा : जतिन्द्र‌ खन्ना / डीसी राणा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय मत


दाता दिवस की बधाई देते हुए विशेषकर युवा और भावी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदान के महत्व को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें ।  

उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व को लेकर जागरूक करना है ताकि वे भारत जैसे बड़े लोकतांत्रिक देश की समूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने के प्रति सजग रहें । 

उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं । 

 कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस अवसर पर लांच किए गए "मैं भारत हूं" नामक गाने को चलचित्र के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को सुनाया गया ।

उपायुक्त ने इस मौके पर मौजूद लोगों को लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की शपथ भी ग्रहण करवाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक