एक माफी के कारण ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर सुर्खियों में

एक माफी के कारण ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर सुर्खियों में


ब्रिटेन में कार में सीट बेल्ट न लगाने पर 100 पाउंड का “ऑन-द-स्पॉट” जुर्माना वूसलने का प्रावधान है. अगर मामला अदालत में जाता है तो यह बढ़कर 500 पाउंड तक हो जाता है. सुनक के सीट बेल्ट न लगाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया।उन्होंने फौरन गलती मान ली।

सुनक ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में गाड़ी चलाते समय सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान अपनी सीट बेल्ट हटा ली थी

उनके प्रवक्ता का कहना है कि पीएम ने एक छोटी सी क्लिप फिल्माने के लिए अपनी सीट बेल्ट हटाई थी. वह पूरी तरह से स्वीकार करते हैं कि यह गलती थी और इसके लिए वह दिल से माफी मांगते हैं. पीएम का मानना है कि सभी को ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगानी चाहिए।

ऋषि सुनक ने देशभर में 100 से अधिक परियोजनाओं को फंड देने के लिए अपनी सरकार की नई लेवलिंग अप फंड घोषणाओं को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो फिल्माया था. इसी वीडियो की रिकॉर्डिंग के दौरान उनसे बेल्ट का नियम टूटा. उनका वीडियो जैसे ही बिना सीट बेल्ट के दिखा, उनके कुछ विरोधियों ने इसे मुद्दा बनाना शुरू किया. इससे पहले सुनक देश के उत्तर में उड़ान भरने के लिए रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) जेट का उपयोग करने के लिए विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक