उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा आज बचत भवन के सभागार में आयोजित

 उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी द्वारा आज बचत भवन के सभागार में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल शाखा द्वारा जिला शिमला के विभागीय प्रमुखों के लिए आयोजित एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता की। आदित्य नेगी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की मानकीकरण एवं प्रमाण योजना उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उत्पाद सुरक्षा एवं उपभोक्ता


संरक्षण की दिशा में कार्य करती है । आदित्य नेगी ने आम जनमानस को अपने घरों में रखे पुराने गहनों का हॉल मार्क करने की अपील भी की उन्होंने कहा कि घटिया उत्पादों की खरीद से बचने के लिए वी आई एस यानी भारतीय मानक ब्यूरो की प्रमाणिकता वाले उत्पाद ही खरीदें वह बाजार से कोई सामान खरीद रहे हैं तो वीआईएस मानकों की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड्स वीआईएस की मोबाइल ऐप का प्रयोग भी कर सकते हैं उपायुक्त ने कहा कि उत्पादों पर आई एस आई मार्क नितांत आवश्यक है हर आई एस आई मार्क वस्तु का एक सी एम एल नंबर होता है और यदि उत्पाद शुद्ध होगा तो ऐप लाइसेंस का पूर्ण विवरण दिखाएगा उन्होंने कहा कि किसी भी उत्पाद के बारे में ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है ।उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह सरकारी खरीद में भारतीय मापदंडों की यकीनी बनाने के लिए वीआईएस मानक वाले उत्पादों को ही खरीदें। आदित्य नेगी ने कहा कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में शिक्षा विभाग पुलिस विभाग लोक निर्माण विभाग स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को इस कार्यशाला के माध्यम से जागरूक भी किया गया। कार्यशाला के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त निदेशक रामचरण दास ने विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी सहायक निदेशक श्यामलाल ने भी विभागीय अधिकारियों को ब्यूरो की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी तथा जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद्र ठाकुर तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक