देहरा के बलिदानी वीर भुवनेश्वर डोगरा मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

देहरा के बलिदानी वीर भुवनेश्वर डोगरा मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह 


देहरा : गणतंत्र दिवस समारोह कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल में बलिदानी वीर भुवनेश्वर डोगरा मैदान में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राजकीय विद्यालय देहरा छात्र एवं बालिका के एनसीसी व स्काउट गाइड के स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।    

एसडीएम ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश की आजादी एवं गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निःस्वार्थ त्याग और बलिदान को भी याद किया। उन्होंने बहुमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेनाओं के जवानों का जहां आभार जताया, वहीं देश की रक्षा की खातिर सरहदों पर अपने प्राण न्यौछाबर करने वाले वीर जवानों तथा उनके परिवारों को भी नमन किया।  

एसडीएम ने इस अवसर पर बलिदानी वीरों के परिजनों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।


तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, उपाध्यक्ष मलकियत परमार, सभी पार्षद, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल एवं शिक्षक, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

                

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक