चमीणू में हुआ चंबा व स्विट्जरलैंट की संस्कृति का मिलन


 चमीणू में हुआ चंबा व स्विट्जरलैंट की संस्कृति का मिलन

स्विटजरलैंड से चमीणू पहुंचीं डा. डोमनिक केसीडी ने चंबा की संस्कृति को बताया समृद्ध

चंबा : जेतिन्द खन्ना / पर्यटन व मानवता के लिए आर्ट आफ लिविंग व नॉट ऑन मैप संस्था के प्रयासों की सराहना की

नॉट ऑन मैप संस्था तथा आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर चमीणू गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन रही। इसमें स्विटजरलैंड से चमीणू पहुंचीं एमडी मनोवैज्ञानिक डा. डोमनिक केसीडी ने स्थानीय लोगों, संस्थाओं व आर्ट आफ लिविंग की ओर से चलाए जा रहे वैदिक गुरुकुल के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान दो संस्कृतियों चंबा व स्विट्जरलैंड का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। साथ ही पर्यटन व मानवता के उत्थान के लिए कार्य कर रही आर्ट आफ लिविंग तथा नॉट ऑन मैप संस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए इस तरह के प्रयास बहुत जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ उनका काफी लगाव है। यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है। उन्होंने लोगों को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से भारत आती रही हैं। उनका यहां आना न केवल घूमने व नई जगहों को खोजने, बल्कि मानवता व विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहता है। वह चंबा के चमीणू में आकर बहुत खुशी हुईं। यहां के रहन-सहन व वातावरण में जो उर्जा है। वह यहां आने के बाद स्वत: ही महसूस होती है। उन्होंने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही चलो चंबा अभियान को भी बेहतर बताया।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और उन्हें विश्व पटल पर लाना है। एक प्रमुख उद्योग होने के नाते पर्यटन को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। इस काम में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में पहल, चंबा रीडिस्कवर्ड तथा उल्फत परिवर्तन आदि संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों ने भी पर्यटन को लेकर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सुधीर ठाकुर, लोकेश कुमार जोशी, शैलेश पांडेय, विशाल, रीनू, ज्योति, सुमन, गुड्डो, बबली, निशा, आंचल, रेनू शर्मा, मगनदीप, तनेश, सुरेंद्र, हनीफ, विशाल, मोहम्मद रफी, अनूप, राज तथा यशपाल ने भाग लिया।

वहीं, डा. हरीश व डा. अदिती ने कहा कि चमीणू गांव में इस तरह की गतिविधियों का बीते काफी समय से आयोजन किया जा रहा है। आर्ट आफ लिविंग की ओर से चमीणू में वैदिक गुरुकुल चलाया जा रहा है। नॉट ऑन मैप के साथ मिलकर चीमीणू गांव को एक आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

नॉट ऑन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि सामुदायिक आधारिक संस्टेनेबल टूरिज्म को लेकर पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ाना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक