जगत सिंह नेगी ने आईटीडीपी के तहत चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

 जगत सिंह नेगी ने आईटीडीपी के तहत चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

लो


गों की जरूरत के हिसाब से प्रस्तावित विकास कार्यों में से चयन करके जरुरी कार्यों पर काम शुरू करने को कहा

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को उसी हेड में पूरा किया जाये जिसमें उनकी स्वीकृति हुई है ताकि बजट के अभाव में दूसरे विकास कार्यों पर असर ना पड़े।

जगत सिंह नेगी आज यहाँ जनजातीय विकास विभाग की एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि योजना बनाते वक्त एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भी योजना की जाँच करें ताकि आगे चलकर उसके क्रियान्वयन में कोई समस्या ना आये।

उन्होंने विधायक प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर भी काम शुरू करने के निर्देश दिए तथा इसी दिशा में विस्तृत कार्य योजनाओं को बनाने के कार्य में गति लाने को कहा। उन्होंने विभागों को लोगों की जरूरत के हिसाब से प्रस्तावित विकास कार्यों में से चयन करके जरूरी कार्यों पर काम शुरू करने को कहा।

जगत सिंह नेगी ने जिला में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना, लक्ष्मण सिंह कनेट ने मुख्य अतिथि का टोपी और खतक से सम्मान किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में उपायुक्त किन्नौर सुरेंद्र सिंह राठौर, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार सहि

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश