उपायुक्त कुल्लू ने आज नगर विकास खंड के तहत सेऊ बाग़ में सी एफ़ एल वित्तिय साक्षरता केंद्र का किया शुभारंभ


उपायुक्त कुल्लू ने आज नगर विकास खंड के तहत सेऊ बाग़ में सी एफ़ एल वित्तिय साक्षरता केंद्र का किया शुभारंभ

कुल्लू, इस अवसर


पर उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से जिले के लोगो केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व कार्यक्रमो के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओ की जानकारी के साथ साथ बैंको द्वारा अपने ग्राहकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।यह केंद्र लोगो को वित्तिय साक्षर करवाने में भी साहयक सिद्ध होगा।

ऑनलाईन धोखाधड़ी व चिटफण्ड कम्पनीयों से रहें सतर्क।

उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाईन धोखाधड़ी व चिटफण्ड कम्पनीयों के द्वारा लोगों को पैसों का लालच देकर ढगा जा रहा है । इस बारे लोगो को जागरुक करने में यह केंद्र अहम भूमिका निभाएगा।जिससे उनकी खून पसीने की कमाई को लूटने से बचाने में सहायता मिलेगी।।उन्होंने अपील की समस्त पंचायत प्रतिनिधि, बैंक, महिला

मण्डल/युवक मण्डल, स्वयं सहायता समूह व मण्डी साक्षरता समिति के कार्यकर्ता वितिय साक्षरता की जानकारी के साथ प्रदेश व केंद सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे भी जागरूक करे।ताकि लो इन योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

। भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबन्धक अमरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वित्तिय समावेषन कार्याक्रम 2019-2024 के तहत पूरे देश भर मे खंड स्तर पर वित्तिय साक्षरता केन्द्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा है प्रथम चरण में 1112 वित्तिय साक्षरता केन्द्रों की स्थापना की गई है। कुल्लू जिले मे दो वित्तिय साक्षरता केन्द्र खोले जा रहे है जिसके तहत एक केंद्र ने आज अपना कार्य आरम्भ कर दिया है दूसरा केंद्र आनी मे खोला जाएगा। इन वित्तिय साक्षरता केन्द्रों में एक मुख्य समन्वयक, 2 सहायक समन्वयक व एक डाटा ऑपरेटर नियुक्त किये गये है जो गांव/पंचायत स्तर पर कैम्प के माध्यम लोगों को वित्तिय साक्षरता के बारे में जागरूक करेंगे व सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं-प्रधानमन्त्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमन्त्री जीवन ज्योती बीमा योजना, अटल पैषन योजना, सुकन्य समृद्धि योजना, पैंशन योजना, प्रधानमन्त्री मुद्रा योजना, किसान क्रैडिट कार्ड, एटीम कार्ड, डैबिट कार्ड, रूपे कार्ड, ऑनलाईन ट्रांजैक्षन, व बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत स्कीमों की जानकारीउपलब्ध करवाएंगें। इसके अलावा ऑनलाईन धोखाधडी से कैसे बचें इसके बारे लोगों को जगरूक किया जाऐगा। इस परियोजना की मॉनिटरिंग जिला स्तर पर अग्रणी बैंक प्रबन्धक, द्वारा की जायेगी।

अग्रणी बैंक अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक कुल्लू पामा छेरिंग ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा आश्वस्त किया कि सभी बैंक इस इस कार्य मे सहयोग करगे।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नग्गर, ओशीन शर्मा, मुख्य प्रबन्धक पंजाब नैशनल

बैंक मण्डी शंकर प्रसाद, स्थानीय बैंकों के प्रबन्धक, नग्गर खण्ड के समस्त पंचायत प्रधान, मण्डी साक्षरता एवम् जन विकास समिति के वरिश्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र मोहन, महासचिव भीम सिंह, कार्यक्रम समन्वयक गजेन्द्र शर्मा, सैटर हैड धनवन्ती, व प्रतिभागी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश