कांता बीएड कॉलेज चलबाड़ा में दो दिवसीय गतका प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

कांता बीएड कॉलेज चलबाड़ा में दो दिवसीय गतका प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन 


ज्वाली :  कांता बीएड कॉलेज चलबाड़ा में दो दिवसीय गतका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यमुनानगर हरियाणा से आये हुए प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को गतका खेल की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया गया और खिलाड़ियों को गतका खेल के गुर सिखाये कांता बीएड कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभकरण सिंह ने खिलाड़ियों सम्बोधित करते हुए कहा कि गतका सिख गुरुओं की देन है सिखों का परम्परिक मार्शल आर्ट्स है यह खेल सभी बच्चों को सीखना चाहिए। कांता बीएड कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभकरण सिंह जोकि गतका एस्सोसेशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी ओर से ट्रेकसूट भेंट किये और खिलाड़ियों से आह्वान किया कि गतका खेल को आप बुलंदियों पर लेकर जाएंगे क्योंकि यह खेल अब भारत सरकार द्वारा प्रयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम में भी शामिल किया गया है। चेयरमैन कांता बीएड कॉलेज ठाकुर कुलतार सिंह गोल्डी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया इस मौके पर रविन्द्र कुमार सुभाष चंद, अभिषेक, मुनीश गणमान्य माजूद रहे ,ज्वालामुखी के बलारडू से गतका प्रशिक्षक विनय कुमार भी उपस्थित रहे उन्होंने ने भी खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाये।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक