शव को किया टुकड़ों में बरामद पुलिस ने,आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मामले की जांच जारी

शव को किया टुकड़ों में बरामद पुलिस ने,आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मामले की जांच जारी 


 

यह दिल दहला देने वाला मामला गाजियाबाद के खोड़ा से उभर कर सामने आया है 34 साल के रिक्शा चालक मिहलाल ने अपनी पत्नी के 24 साल के कथित बॉयफ्रेंड अक्षय को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने मिहलाल को अक्षय की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी दीक्षा शर्मा ने कहा कि खोड़ा थाना इलाके में हिंडन नहर के पास सड़क पर शनिवार को एक शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान राजस्थान के कोटपुतली नगर के रहने वाले के रूप में हुई है. उसका नाम अक्षय था. इस केस में मिहलाल नामक रिक्शा चालक को अरेस्ट किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मिहलाल ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसका कहना है कि उसकी पत्नी का अक्षय से नाजायज रिश्ता था. ये बात उनका नापसंद थी और इसी कारण उसने अक्षय का मर्डर कर दिया है. फिर अक्षय के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके 10 से ज्यादा टुकड़े कर दिए और 3 थैलियों में डालकर झाड़ियों में फेंक दिया

डीसीपी दीक्षा शर्मा के अनुसार, कुछ दिन पहले मिहलाल की बड़ी बेटी आग में झुलस गई थी. दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था. उसकी पत्नी पीड़ित बेटी की तीमारदारी में व्यस्त थी, जबकि घर में उसकी दो और बेटियां थीं. बीते 19 जनवरी को बच्चों की देखभाल के बहाने से मिहलाल ने अपनी पत्नी से उसके कथित बॉयफ्रेंड अक्षय को फोन करवाकर बुलवा लिया. इसके बाद उसने अक्षय की हत्या को अंजाम दिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक