शाहपुर क्षेत्र को बनाएंगे विकास का आदर्श - केवल पठानिया

 शाहपुर क्षेत्र को बनाएंगे विकास का आदर्श - केवल पठानिया


धर्मशाला : विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास का आदर्श बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र में विकास कार्यक्रमों को नई गति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में योजनाओं को लागू करने में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने विकास से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर गुरुवार को शाहपुर में अधिकारियों की बैठक ली।

केवल पठानिया ने शाहपुर में पूर्व सैनिकों के लिए विश्राम गृह तथा कैंटीन बनाने के लिए चिन्हित भूमि के स्थानांतरण की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर काम आरंभ करने को कहा। उन्होंने शाहपुर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए यहां उद्योग स्थापित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे शाहपुर बाजार जोकि पठानकोट-मण्डी फोरलेन के एरिया में आया है, उसे फैक्टर-2 के अन्तर्गत क्लेम दिलाने के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्किंग प्लान द्रमण को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की कोशिश होगी ताकि ऐतिहासिक नगर शाहपुर तथा द्रमण बाजार को उजड़ने से बचाया जा सके। विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष यह बात रखी है, और सीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इसे लेकर उपयुक्त कदम उठाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से राजकीय डिग्री कॉलेज लंज की बिजली पानी से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान कर दिया गया है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की प्रगति के लिए विजन डाक्यूमेंट की अपनी प्राथमिकताओं पर काम करते हुए इसे तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के विकास से जुड़े 25 मुख्य बिंदु मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर कार्य को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश