तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस

तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस ली 



चंबा  : जतेन्द्र खन्ना / 
ग्राम पंचायत पल्यूर में पिछले दो दिनों से रिहायशी क्षेत्र के इर्द-गिर्द डेरा डाले बैठे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है तेंदुए को चिकित्सीय परीक्षण के लिए वेटनरी अस्पताल लाया जा रहा है। बताते चलें कि 2 दिन पहले एक तेंदुए ने गोशाला में घुसकर चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए को गोशाला में बंद करने के साथ ही वन विभाग को सूचित किया था। मगर तेंदुआ गोशाला के छेद से निकलकर भाग गया था। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ विभागीय टीम का पहरा बिठा दिया था। इसी दौरान तेंदुए के दोबारा से रिहायशी क्षेत्र में घुसते ही वन विभाग की टीम ने इसे ट्रेंकुलाइजर के जरिए बेहोश करके पकड़ लिया। तेंदुआ के पकड़ में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग