आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 03 पद

आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 03 पद 


देहरा : बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 03 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत कमलोटा के कमलोटा केन्द्र , हरोडी के बाह केंद्र और बदोली के डोल केंद्र में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 16 फरवरी 2023 तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों के लिए 17 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी और उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होना अति आवश्यक है। उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा कार्यालय दूरभाष न. 01970234096, 9418374454 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक