ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव का कार्य शुरू : विधायक नीरज नैय्यर

 ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव का कार्य शुरू : विधायक नीरज नैय्यर 

विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों - बागबानों, स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग की देखरेख में कार्य शुरू 

ऐतिहासिक महत्व के साथ चंबा की शान है चौगान 

चंबा : जतेन्द्र खन्ना/


ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव से संबंधित कार्यों को शुरू कर दिया गया है । 

सदर विधायक नीरज नैय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव कार्यों को स्थानीय प्रशासन के साथ कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों - बागबानों और स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग की देखरेख में शुरू कर दिया गया है । 

बहुत जल्द चंबा के इस ऐतिहासिक चौगान का वास्तविक स्वरूप देखने को मिलेगा । 

उन्होंने बताया कि चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया है । सौंदर्यकरण और आवश्यक रखरखाव से संबंधित कार्यों के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना को तैयार किया गया है । 

आवश्यक रखरखाव और सौंदर्यकरण कार्यों के लिए विशेषज्ञ परामर्श के साथ स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग के सुझावों को भी इस कार्य योजना का हिस्सा बनाया गया है ।

चौगान के घास रहित खाली हिस्सों में पैच के आधार पर दूब घास को वैज्ञानिक विधि से लगाने के साथ खरपतवारों को हटाया जा रहा है । 

नीरज नैय्यर ने यह भी कहा कि चंबा चौगान का एक ऐतिहासिक महत्व है और चंबा की शान इस चौगान की गरिमा को बनाये रखना हम सब का कर्तव्य भी है। 

गौरतलब है कि सदर विधायक नीरज नैय्यर ने कुछ समय पहले ऐतिहासिक चंबा चौगान के सौंदर्यकरण और रखरखाव से संबंधित कार्य को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों और स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक की थी । इस दौरान सौंदर्यकरण और रखरखाव के कार्य को 30 जनवरी से आरंभ करने का निर्णय लिया गया था , परंतु भारी बारिश के कारण रखरखाव कार्य 31 जनवरी से शुरू कर दिया गया है । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक