डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता

 डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता


ज़िला प्रशासन के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी, 2023 को सोलन स्थित ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए आज नगर निगम के सभागर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।  

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोलन स्थित साई संजीवनी नर्सिंग काॅलेज, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आई.सी.डी.एस के कार्यकर्ता, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं, राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थी तथा ज़िला भाषा कार्यालय द्वारा प्रायोजित दल भाग लेंगे

प्रवक्ता ने बताया कि ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास नगर निगम के सभागार में 24 जनवरी, 2023 को किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक