बर्फबारी के कारण राज्य भर में एचआरटीसी के 500 करीब रूट बाधित

बर्फबारी के कारण राज्य भर में एचआरटीसी के 500 करीब रूट  बाधित 


कुछ स्थानों पर गाड़ियां बर्फबारी में फंसी हैं। इनमें एचआरटीसी की बसें भी शामिल हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम तक प्रदेश में 496 सड़कें और 908 ट्रांसफार्मर बंद रहे।

एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे सड़कों की बहाली की रिपोर्ट मिल रही है, वैसे ही रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं। उन्होंने चालक और परिचालकों को बर्फ में बस चलाते वक्त रिस्क न लेने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) से मिली जानकारी के मुताबिक ताजा बर्फबारी से राज्य भर में एचआरटीसी के 500 करीब रूट बाधित हैं। इनमें अप्पर शिमला के सर्वाधिक 180 रूट हैं। लाहौल-स्पीति जिला में भी 130 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा ठप पड़ गई है।

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से यातायात, विद्युत और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। सबसे प्रतिकूल असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग