महात्मा गांधी और अमर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन

 महात्मा गांधी और अमर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन


धर्मशाला, 30 जनवरी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार (30 जनवरी) को कांगड़ा जिले में तमाम सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू और देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों व अमर बलिदानियों की स्मृतियों को नमन किया। इस मौके धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान विभूतियों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने में हर नागरिक के नैतिक दायित्व पर बल दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक