जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

 जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता 

चंबा : जतेन्द्र खन्ना/


जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई । 

बैठक में जिला परिषद सदस्यों द्वारा विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई ।

बैठक में अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना को तैयार करने को कहा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ मदों पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर मदों पर संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए । 

जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा सर्वसम्मति से बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक आगामी कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अमित मैहरा ने भी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने और चरणबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी कंचन कुमार ने किया ।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम सिंह राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंबा चंद्रवीर सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी तीसा मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवेश ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत तेज सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक